फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पूर्व बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी

Thu, 11 Mar 2021 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • गगहा इलाके में हुई घटना, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सिर में मारीं दो गोलियां
  • आईजी घटनास्थल पर रवाना, एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचे, टीमें गठित की गईं

 
विज्ञापन
पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर मोड़ पर बुधवार रात 9:30 बजे जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सिर में दो गोली मारी है। रितेश की मौके पर मौत हो गई। हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गगहा के हटवा के मूल निवासी रितेश मौर्या बसपा में रह चुके थे। वह गगहा के वार्ड 51 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। देर रात रितेश जनसंपर्क करके कार से लौट रहे थे। गगहा-गजपुर मोड़ पर एक युवक ने हाथ दिया तो रितेश कार रोकर उतर गए। आसपास पोस्टर लगवाने लगे।

रितेश के साथ में गांव का सुंदर मौजूद था। सुंदर के मुताबिक, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बाइक चला रहा युवक गमछा बांधे था और पीछे बैठा युवक हेलमेट लगाए थे। पीछे बैठे युवक ने सिर में सटाकर रितेश को गोली मार दी और गांव की ओर भाग गया। आनन-फानन कुछ लोगों की मदद से रितेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

वहीं, घटना की सूचना पाते ही आईजी राजेश डी मोडक घटनास्थल पर पहुंचे और जांचपड़ताल की। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों से जानकारी ली। डीआईजी ने बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीमें लगाई हैं।

घटना से गांव में तनाव है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। रितेश को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी बताया जाता है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ फोटो भी है। बताया गया कि रितेश पिछले एक साल से अपनी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चलते थे।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।

जिला महामंत्री भाजपा सबल सिंह पालीवाल ने कहा कि रितेश मौर्य भाजपा में नहीं थे। पार्टी गतिविधियों में कभी हिस्सा नहीं लिया था। चुनाव लड़ने की दावेदारी भी नहीं की थी। भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से रितेश के व्यक्तिगत संबंध थे। चुनाव प्रचार शुरू हुआ है। गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चलने की जानकारी नहीं है। हत्या की घटना दुखद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें