संतकबीरनगर में तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को मोहल्ले का ही एक युवक जबरिया शराब पिलाया और फिर दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी घर से बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। घर पहुंचने में देरी पर किशोरी का पिता ढूंढते हुए मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला।
सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम भी पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हो गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 23/24 अगस्त की रात करीब 12 बजे बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद शेखर वहां पहुंच गया। आरोपी ने उसकी बेटी को जबरियां शराब पिलाया और दुष्कर्म किया।
उसके पति रात में बेटी को खोजने निकले तो आरोपी देखते ही मौके से भाग निकला। बेटी ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित मां ने घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची,लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हो गया।
पीड़िता अपनी बेटी के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शेखर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोरी को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।