फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: खेत के मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 6 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 22 May 2020 03:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में जेसीबी मालिक एवं एक युवक से मेड़ काटने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस 5 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट व बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में गुरुवार शाम को जेसीबी मालिक जोगिंदर गुप्ता निवासी खैराटी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जेसीबी हरदीडाली में मिट्टी निकालने के काम में लगी थी, जिसमें भांजे गुप्ता के खेत की मेड़ कट गई।

जिसको लेकर भांजे गुप्ता अपने साथ पांच लोगों को लेकर आए और गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारने पीटने लगे। वहां से किसी तरह बीच बचाव करके सोनौली कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन


खनुआ चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि जोगिंदर गुप्ता निवासी खैराटी की तहरीर पर आरोपी भांजे गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, प्रभु दयाल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता व एक अज्ञात निवासी हरदीडाली के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें