फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तलाक...तलाक...तलाक कहकर घर से भगाया, केस दर्ज

Tue, 18 May 2021 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दहेज उत्पीड़न, धमकी देने के आरोप में डायग्नोस्टिक सेंटर कर्मचारी पर रिपोर्ट, अप्राकृतिक तरीके से उत्पीड़न और मारपीट करने का भी आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल इलाके में डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाले युवक ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर भगा दिया। आरोप है कि इश्तेयाक अली ने डेढ़ साल पहले घरवालों को बताए बिना कुशीनगर की युवती से निकाह कर लिया था। वह मेडिकल कॉलेज के पास किराए पर कमरा लेकर दो साल तक उसके साथ रहा।

विज्ञापन


युवती ने घर ले जाने का दबाव बनाया तो तीन तलाक बोलकर भगा दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। उसने इस दौरान अप्राकृतिक तरीके से उत्पीड़न भी किया। एसएसपी के आदेश पर चिलुआताल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वर्तमान समय वह सहारा इस्टेट में रहती है। 16 दिसंबर 2019 को युवती ने महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित चुनवटिया गांव निवासी इश्तेयाक अली से निकाह किया था। वह मेडिकल कॉलेज के सामने डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता है।
विज्ञापन


निकाह की जानकारी उसने अपने घरवालों को नहीं दी। मेडिकल कॉलेज के सामने किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था। कुछ दिन बाद जब उसने घर ले चलने का दबाव बनाया तो प्रताड़ित करने लगा और कहने लगा शादी थोड़े हुई है।

रिश्तेदार और गांव के लोगों को क्या बताएगा कि दहेज में क्या मिला है, पांच लाख रुपये घरवालों से मांगो तो शादी करुंगा। रुपये देने में अमसर्थता जताने पर पिटाई करके भगा दिया। शिकायत करने पर आरोपी के प्रभाव में आकर पुलिस समझौता करा देती थी।

आरोप है कि दोस्तों के दबाव में इश्तेयाक एक फरवरी 2021 को उसे अपने साथ कमरे पर दोबारा ले गया, जहां शारीरिक उत्पीड़न किया। विरोध करने पर मारपीट करता था और 11 फरवरी की रात में कमरे से भगा दिया। थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर युवती एक हफ्ते पहले एसएसपी के पास पहुंची। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें