फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में हैवानियत : मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 May 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

युवक बहला फुसला कर किशोरी को गांव के बाहर एक बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गांव के लोगों ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। शनिवार को वह खेलते हुए गांव में आई एक बारात में चली गई। जहां मौजूद मुरौली कठेरियान गांव निवासी दशरथ उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर एक बाग में ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि गांव के कुछ लोगों ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें