फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: तलाकशुदा युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- शादी के नाम पर कराया गर्भपात

Wed, 04 Aug 2021 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर धमकाया, पुरानी बस्ती थाने में पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तलाक शुदा युवती को शादी का झांसा देकर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का एक युवक ने अपने जाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा मगर युवती घर बसाने की मजबूरी के कारण चुप रही। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो युवक ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। मगर जब शादी करने की बात आई तो युवक मुकर गया और धमकी देने लगा। जान की गुहार लगाते हुए पीड़िता पुरानी बस्ती थाने पहुंची।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल वहीद व धमकी देने वाले उसके परिवार वालों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसकी शादी हुई थी मगर तलाक हो चुका है। इसका फायदा उठाकर उसके मायके के ही रहने वाले अब्दुल वहीद ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार करीब आने की कोशिश करने लगा। जबरन कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। जब भी वह शादी करने को कहकर शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो वह मारपीट पर वह उतारू हो गया और धमकाने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके घरवाले भी पीड़िता के घर पर आकर अपशब्द कहने लगे व जानमाल की धमकी देने लगे। पुरानी बस्ती पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट, धमकी आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें