फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: घर में घुसकर दिव्यांग महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

Wed, 21 Jul 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने महिला को पीटा, आरोपी पर दुष्कर्म और परिजनों पर मारपीट एवं जानमाल की धमकी का केस दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर आरोपी ने दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और उसके मां-बाप, बहन समेत पांच लोगों पर मारपीट एवं जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।  

विज्ञापन


दिव्यांग महिला का आरोप है कि 16 जुलाई की रात साढ़े दस बजे गांव का ही रहने वाला इंद्रजीत उर्फ लाला उसके घर में घुस गया। आरोप है कि उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके बच्चे दौड़े कर पहुंचे और बीच बचाव किया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने धमकी दी कि मामले की शिकायत करने पर उसके बच्चों को जान से मार देगा। मामले की शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो आरोपी के पिता, उसकी मां और बहन ने उल्टे उसे ही अपशब्द कहा और मारा पीटा। मगहर पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत उर्फ लाला के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और आरोपी के माता-पिता, बहन समेत पांच के खिलाफ मारने-पीटने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।  
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें