घर से निकलने के बाद बुधवार को मोबाइल से उनकी परिजनों से बात हुई थी। उस समय सब ठीक होने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह मोबाइल फोन से परिवार को सूचना मिली कि बैजनाथ सिंह का पंचायत कार्यालय के हाल में रस्सी से लटका हुआ शव मिला है।
सूचना मिलने के बाद सब लोग आवक हो उठे। मृतक बैजनाथ के तीन लड़के अरविंद, रविंद्र व दीपक तथा दो लड़कियां रिंकू और सुनीता हैं। बैजनाथ दोनों लड़कियों के हाथ पीले कर चुके थे।
बैजनाथ के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही परिजनों का आरोप है कि बैजनाथ बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे। इनकी हत्या कर शव को रस्सी के सहारे लटकाया गया है। परिजनों ने मामलें में कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।