फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सनसनी: अलग-अलग इलाकों में मिले चार शव, नहीं हो सकी दो की पहचान

Thu, 10 Feb 2022 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर में फैक्ट्री गेट के पास बुधवार सुबह 47 वर्षीय शख्स का शव मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी रामहित के रूप में हुई।
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को चार शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव की पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी रामहित (47) और दूसरे की सूबा बाजार निवासी हसन उर्फ भोनू (30) के रूप में हुई। दो की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए 72 घंटे के इंतजार के बाद, पोस्टमार्टम होगा।

चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार, गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर में फैक्ट्री गेट के पास बुधवार सुबह 47 वर्षीय शख्स का शव मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी रामहित के रूप में हुई। वह मजदूरी करके जीवन यापन करता था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि इन दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।  

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के जंगल सिकरी सूबा बाजार में दयानंद इंटर कॉलेज के पास बुधवार शाम अर्द्धनिर्मित नाले में युवक का शव मिला। आशंका है कि गिरने से उसकी मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, सूबा बाजार निवासी 30 वर्षीय भानू उर्फ मोहम्मद हसन बुधवार शाम पांच बजे नाले के पास पुलिया पर बैठा था। थोड़ी देर बाद उसे नाले में गिरा देखा गया। उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गिरने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शाहपुर में नाले में मृत मिला अधेड़

शाहपुर इलाके के जेल टॉवर नंबर तीन के पास बुधवार को नवनिर्मित नाले में लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह सात बजे मैत्रिपुरम कॉलोनी के पन्नेलाल नाले के पास कूड़ा फेंकने गए तो नाले में अधेड़ का शव पड़ा था। देखने से मृतक संभ्रांत परिवार से लग रहा था। शरीर पर काले रंग का जैकेट, चेकदार स्वेटर, इनर, काला पैंट व जूता था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।

कोतवाली इलाके में मिला शख्स का शव

कोतवाली इलाके में दुर्गाबाड़ी के पास नाले में बुधवार को 50 वर्षीय शख्स का शव मिला। काफी कोशिशों के बाद भी पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि वह पुल के पास ही लेट गया था और फिर अचानक नाले में गिर गया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें