फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यहां 40 दिन में हुई हैं 19 हत्याएं, इन आंकड़ों को पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

Mon, 14 Sep 2020 12:27 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।

सार

  • अपराध रोकने को नवागत एसएसपी दे चुके हैं कई निर्देश पर सब बेअसर
  • छेड़खानी, लूट की घटनाएं भी नहीं रुक रहीं, अफसर भी दे रहे सुझाव
विज्ञापन
gorakhpur crime news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद और पुलिस के पस्त दिख रहे हैं। आलम यह है कि एक अगस्त से नौ सितंबर के बीच 19 हत्याएं हो चुकी हैं। यानी हर दूसरे दिन एक व्यक्ति की जान ले ली जा रही है। वहीं कई मामलों का पुलिस पर्दाफाश तक नहीं कर पा रही है। नवागत एसएसपी ने कार्यभार संभालते ही अपराध को नियंत्रित करने के लिए मातहतों को कई टिप्स भी दिए, मगर कहीं ना कहीं थाना पुलिस की सुस्ती बरकरार है।

विज्ञापन

 
पुलिस अभिलेखों के मुताबिक, जिले में अगस्त के 31 दिनों में 14 लोगों की हत्याएं हुईं। किसी को गोली मारी गई तो किसी को भाला घोंपकर मौत के घाट उतारा गया। पुराने विवादों में हुई मारपीट के दौरान कुछ ने जान गंवाई तो कुछ को नाजायज रिश्तों की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इन सभी मामलों में कई जगहों पर पुलिस की गलती उजागर हुई तो एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कार्रवाई भी की, मगर फिर भी अपराध नहीं रुक पा रहे।

बता दें कि गगहा इलाके में मारपीट के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर बुला लिया, वहां बातचीत की जा रही थी और गांव में फोर्स नहीं लगाई गई। नतीजतन मां, बेटे की पीटकर हत्या कर दी गई। ऐसे ही चौरीचौरा इलाके में रास्ते के किनारे पेशाब करने से मना करने पर महिला ब्लॉक प्रमुख के भाई की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


झंगहा में मामूली विवाद को लेकर मनबढ़ों ने अनिरुद्ध नाम के युवक की पीटकर हत्या कर दी। गगहा इलाके में ही घास छीलने के विवाद में पट्टीदारी के भतीजे ने गोला तहसील के अधिवक्ता को गोली मार दी।

बीते 40 दिनों में हुईं हत्याएं

गुलरिहा इलाके में अपने से दोगुनी उम्र की महिला की सिर कूंचकर युवक ने जान ले ली। युवती ने पहले साथ जहर खाकर मरने का दबाव बनाया। बाद में युवक को बदनाम करने की धमकी तो दी तो मामला बिगड़ गया। ऐसे कई उदाहरण है जिनमें साफ दिख रहा है कि अफसरों के आदेशों की अनदेखी हो रही है, नतीजन बड़ी वारदात सामने आ रहीं हैं।

05 अगस्त : गुलरिहा थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक में अनरजीत और उसकी पत्नी रीमा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। इसका पर्दाफाश भी नहीं हो पाया।
08 अगस्त : गोला इलाके के हरपुर के पास छात्र की हत्या करके फेंकी गई लाश मिली। सात अगस्त की रात में एक किशोरी से प्रेम संबंध में उसकी हत्या की गई थी। आरोपी जेल भेजे गए।
09 अगस्त : कोतवाली इलाके के बेनीगंज में 40 साल के तौसीफ उर्फ यूसुफ के सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
11 अगस्त : हरपुर बुदहट इलाके में पंचायत के दौरान बीच बचाव करने गए कमला (60) की हत्या कर दी गई। 15 नामजद सहित कई अज्ञात पर एफआईआर हुई और आरोपी जेल गए।
12 अगस्त : बड़हलगंज इलाके में भूमि बेचने से मना करने पर बेटे ने पिता की जान ले ली। शराब के आदी बेटे की तलाश कर पुलिस ने जेल भेजा।
16 अगस्त : गगहा इलाके के शिवपुर में मनबढ़ों ने घास छीलने के विवाद में अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।
19 अगस्त : चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बंसहिया में 55 साल की बादामी देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई। जमीन के लालच में पट्टीदारों ने उनकी हत्या की और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेेजा।
22 अगस्त : शाहपुर थाना क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी में महिला की निर्वस्त्र लाश मिली। पुलिस ने महिला की पहचान की और फिर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
23 अगस्त : गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी दुबे में महुआ का पेड़ बेचने को लेकर राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे। मारपीट की सूचना पर एक पक्ष के रिश्तेदारों ने अरविंद दुबे की पत्नी हेमलता और बेटे हर्ष दुबे की लाठी, डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
26 अगस्त : गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर, मिरचाईन टोला के पास प्रेम संबंधों से पीछा छुड़ाने के लिए दो बच्चों की मां की हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेमी को जेल भेजा।
28 अगस्त : गोरखनाथ इलाके में युवक की हत्या करके फेंका गया शव मिला। युवक का गला रेता गया था। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार के निशान थे। करीब 25 साल उम्र के युवक की पहचान भी नहीं हो सकी।
28 अगस्त: खजनी एरिया में पट्टीदारों की पिटाई से घायल अधेड़ की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत, 27 अगस्त को धोबौली में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपी जेल भेजे गए।
तीन सितंबर: बड़हलगंज इलाके के जगदीशपुर में रामप्रसाद की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पांच सितंबर: झंगहा इलाके के गजाईकोल में जीयुत की पीटकर हत्या हुई थी। जमीनी रंजिश में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
पांच सितंबर: झंगहा इलाके के पांडेयटोला के जनार्दन की मौत हुई थी। नाली के विवाद में दो दिन पहले मारापीटा गया था। आरोपी जेल भेजा गया।
सात सितंबर: पीपीगंज इलाके के रामपुर कैथवलिया में अपहरण कर अंकित नाम के बालक की हत्या।
नौ सितंबर: पीपीगंज इलाके ताल लिखिया में राजमिस्त्री की गला रेतकर हत्या। आरोपी अभी पकड़ से दूर।
विज्ञापन

छेड़खानी, लूट की घटनाएं भी बढ़ीं
जिले में पिछले एक महीने के भीतर 14 से ज्यादा छेड़खानी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं कोतवाली, चिलुआताल में झांसा देकर गहने उड़ाने, पादरीबाजार, चिलुआताल में लूट के मामले भी सामने आ चुके हैं। बढ़ी वारदातों से परेशान एडीजी, डीआईजी ने भी एसएसपी को कई सुझाव दिए हैं ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। एडीजी ने तो पुलिस को यहां तक बता दिया है कि किस तरह की वारदात होने पर क्या करें कि घटनाओं का पर्दाफाश हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें