फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर के दरोगा को सीजेएम ने भेजा जेल, तीन माह पहले दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा

Fri, 17 Sep 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रामपुर कारखाना थाने में दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक दुष्कर्म का तीन माह पहले दर्ज हुआ था मुकदमा।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में यातायात विभाग में तैनात एक दरोगा को सीजेएम न्यायालय ने दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया। दरोगा को रामपुर कारखाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दरोगा की शादी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। तीन माह पहले पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले की विवेचना दरोगा मान सिंह ने शुरू की। रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को बुधवार की रात में गिरफ्तार कर गुरुवार को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें