फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई और मामा को पीटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 15 Feb 2022 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना 14 फरवरी की शाम में हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी भी गांव का ही निवासी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में सोमवार शाम सात बजे नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई और उसके मामा की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक का साथ गांव के कुछ अन्य लोगों ने भी दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। लड़की की उम्र 18 साल में कुछ महीने ही कम बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए तहरीर में भाई ने लिखा है कि बहन 14 फरवरी शाम करीब सात बजे गांव में स्थित अपने पुराने घर से दूसरे घर पर जा रही थी। इसी बीच गांव का ही युवक उसे पकड़ लिया और खींचकर ले जाने लगा। उसकी बहन शोर मचाने लगी तो वह और उसके मामा दौड़ कर पहुंचे।

छेड़खानी से मना करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ दोनों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में मामा को गंभीर चोट लगी है। आरोप है कि आरोपी युवक इससे पहले भी कई बार उसके बहन के साथ छेड़खानी करने के साथ गलत इरादे से रोकने की कोशिश कर चुका है, लेकिन लोगों के कहने पर समझा बुझा कर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने सोमवार शाम गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व मारीपट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें