फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आसपास के ही किसी युवक का हो सकता है शव, मौके पर मिला है खास सबूत

Sat, 11 Dec 2021 07:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शुक्रवार की शाम को मझना नाले के किनारे मिला था युवक का शव, झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया का मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया के पास मझना नाले के किनारे मिले शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त तो नहीं हो पाई है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि मृत युवक अगल-बगल के ही किसी गांव का हो सकता है। वजह यह है कि जिस जगह पर युवक का शव मिला है वहां कोई अनजान आदमी पहुंच ही नहीं पाएगा। संभव है कि युवक व इलाके की अच्छी पहचान रखने वाले ही उसे इस सुनसान जगह पर लेकर आए हों और हत्याकर शव छोड़कर भाग गए हों।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे हरैया गांव के कुछ लोग मझना नाले के किनारे अपने खेत की तरफ गए थे। वहां नाले के किनारे एक खेत में युवक का शव दिखा। कीचड़ से सने शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची।

छानबीन शुरू हुई तो कुछ ही दूरी पर खून से सना जैकेट मिला, जिसे मिट्टी में दबाया गया था। घटना स्थल पर संघर्ष के भी निशान दिख रहे थे। पुलिस ने मौके से मिले जैकेट को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को यह मामला चर्चा में रहा। लोगों का कहना है जिस जगह युवक का शव मिला है, वहां से आबादी काफी दूर है। एक खडंजा है, जो आगे पगडंडी में तब्दील हो गया है। अगर कोई दूर का व्यक्ति घटना को अंजाम देगा तो वह सीधे यहां पहुंच ही नहीं पाएगा। संभव है कि क्षेत्र का ही कोई ऐसा आदमी हो, जिसे इलाके की अच्छी पहचान हो।

पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास

झंगहा इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। पहचान के अभाव में अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। 72 घंटे तक इंतजार किया जाता है। मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें