फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भाजपा नेता के बेटे की इस वजह से हुई हत्या, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 18 Oct 2020 09:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • दोस्तों ने राणा प्रताप को उतारा मौत के घाट
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, नामजद दो आरोपितों की भूमिका नहीं मिली
विज्ञापन
इसी डंडे से पीटकर की गई थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में भाजपा नेता हीरालाल के बेटे राणा प्रताप की हत्या महिला मित्र से बातचीत करने से नाराज दोस्त ने अपने दोस्तों संग मिलकर की थी। पुलिस ने 24 घंटे में ही घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुलरिहा इलाके के जंगल अयोध्या गांव के दरोगा टोला निवासी रामकेश यादव, खुटहनखास गांव निवासी राकेश यादव और पिपराइच के पतरा निवासी पन्नेलाल बेलदार के रूप में हुई है। रामकेश मुख्य आरोपित है।

एसपी नार्थ अरविंद पांडेय और सीओ चौरीचौरा कपिल देव मिश्रा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के श्रीरामपुर टोला निवासी हीरालाल के बेटे राणा प्रताप का शव शुक्रवार सुबह सोनबरसा जंगल स्थित समयमाता मंदिर के पास मिला था। सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हत्या को हादसा दिखाने की थी कोशिश

हादसा दर्शाने के लिए बदमाशों ने शव पर बाइक गिरा दी थी। गुलरिहा इंस्पेक्टर रवि कुमार राय घटना की तफ्तीश में जुटे तो मालूम चला कि एक युवती से बातचीत के संबंध में राणा का राकेश से विवाद हुआ था। मोबाइल सर्विलांस और अन्य पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने राकेश को पकड़ लिया। पूछताछ में राकेश ने जुर्म कबूल करते हुए अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया।

पुलिस की पूछताछ में रामकेश यादव ने बताया कि उसका एक महिला से प्रेम संबंध है। राणा भी उससे मिलने-जुलने लगा था। मना करने पर नहीं मान रहा था। इसके बाद उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। घटना वाले दिन राणा प्रताप को घर से बुलाकर पन्नेलाल ले आया।

पहले उसे शराब पिलाई फिर नशा चढ़ने पर गुरुवार शाम 6.30 बजे राणा की बाइक से सोनबरसा जंगल पहुंचे। जंगल में रामकेश और राकेश ने डंडे से राणा के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। हादसा दिखाने के लिए बाइक उसके शव के ऊपर गिरा दी।  

दो नामजद आरोपी बेगुनाह मिले
पुलिस ने मामले में पिता की तहरीर पर राकेश यादव, रवीश और रामाज्ञा के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में रवीश और रामाज्ञा की कोई भूमिका नहीं पाई गई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें