फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर मोबाइल फोन लूटा, थानेदार बोले- गुमशुदगी का है मामला

Wed, 04 May 2022 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना लूट की मिली थी, लेकिन मामला गुमशुदगी का है। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में खोराबार इलाके के गोरयाबीर बाबा स्थान के पास सोमवार रात आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर रुद्रापुर निवासी भारत सिंह से मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश वारदात कर फरार हो गए। उधर, पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला गुमशुदगी का बताकर जांच करने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। पीड़ित का कहना है कि वह अफसरों से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रुद्रापुर निवासी भारत सिंह अपने मित्र के साथ मांगा पट्टी नौकाविहार से घर जा रहे थे। रास्ते में गोरयावीर के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने पीछे से तमंचा सटा दिया और फिर मोबाइल फोन छिनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का कहना है कि सोमवार रात में 9:30 बजे के करीब थाने में जाकर तहरीर भी दी। इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना लूट की मिली थी, लेकिन मामला गुमशुदगी का है। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें