फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अंकुर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

Thu, 02 Dec 2021 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 बच्चों के संरक्षण और अधिकारों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मणि ने आयोग को पत्र लिख कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक अंकुर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पा में किशोर अंकुर शुक्ल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में नामजद आरोपी पवन कुमार उर्फ पवन देव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले मनीष उर्फ कट्टा को गिरफ्तार किया गया था। एक और आरोपी अवधेश साहनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


इस मामले का एक और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। दूसरी तरफ अंकुर हत्याकांड का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पहुंच गया है। बाल अधिकार के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मणि ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।  

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 11वीं के छात्र अंकुर की गांव के ही मनबढ़ों ने 24 नवंबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। छात्र के शरीर में नुकीला रॉड घोंप कर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष का अंकुर के बड़े भाई से किसी बात पर विवाद था।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष उन्हें मारने-पीटने की धमकी दिया करता था। दबंग आरोपियों के डर से अंकुर का बड़ा भाई परिवार सहित बुद्ध विहार में किराए के मकान में रहने लगा था। अंकुर पिता महेंद्र शुक्ल के साथ रामपुर में ही रह रहा था।

आरोप है कि दबंगों ने अंकुर पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। बच्चों के संरक्षण और अधिकारों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मणि ने आयोग को पत्र लिख कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें