फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंचकर महिला बोली: तीन दिन पहले मेरी शादी हुई, सुहागरात और उसके बाद भी पति ने किया दुष्कर्म

Wed, 01 Dec 2021 11:37 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, इटावा

सार

इटावा जिले में एक नव विवाहिता ने पति पर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में तीन दिन पहले शादी कर ससुराल गई महिला ने पति पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नव विवाहिता की तहरीर पर चौबिया थाना पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पति की पिटाई से घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ओम वीर सिंह का कहना है कि महिला इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 28 नवंबर को चौबिया थाना क्षेत्र के परौली रमायन गांव के एक युवक से हुई थी। बुधवार को नव विवाहिता मायको वालों के साथ चौबिया थाने पहुंचीं। उसने पुलिस को बताया सुहागरात और उसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने ससुराल वालों से की लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें