फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के ढोढरी गांव के पास हलुआ मोड़ पर मंगलवार की भोर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एसओजी टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार व सर्विलांस प्रभारी विजय सिंह की संयुक्त टीम के घेरने पर गोंडा के हिस्ट्रीशीटर इंटु उर्फ रमेश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिनमें एसओजी के सिपाही अभिषेक तिवारी को गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों से पूछताछ के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। इस सबके पास से 50 हजार रुपये से अधिक कीमत के जेवरात, बाइक, तमंचा, सब्बल आदि बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर रमेश निवासी बनधुसरा थाना खोड़ारे गोंडा के अलावा रामनयन निवासी मधुकरपुर, संजय सोनी निवासी वार्ड नंबर चार भगतसिंहनगर बभनान थाना गौर, राजेश सोनी निवासी वार्ड नंबर 10 महागौरी नगर बभनान और हेमंत गुप्ता निवासी चौरी बाजार थाना परशुरामपुर शामिल हैं।
हिस्ट्रीशीटर रमेश पर गोंडा जिले के खोड़ारे थाने में चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, जाब्ता फौजदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। रमेश ने पूछताछ में बताया कि उसका एक चोरी व नकबजनी का गिरोह है। इससे जो भी जेवरात व कीमती सामान मिलता है उसको बभनान बाजार के दो व्यक्ति व चौरी बाजार का एक व्यक्ति को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें