फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron: विदेश से आने वालों के लिए कोविड जांच अनिवार्य, लक्षण दिखने पर जांच में न करें लापरवाही

Tue, 30 Nov 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ ने बताया कि कोविड के कारण होने वाली मृत्युदर कम है, बशर्ते कि समय से इलाज शुरू हो और इसकी जटिलताएं न बढ़ने पाएं।
विज्ञापन
कोरोना जांच अनिवार्य - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा है कि विदेश से आने वाले लोगों के परिजन यह सुनिश्चित करें कि वे कोविड जांच के बाद ही उनके घर आएं। अगर कोविड जांच नहीं हुई है तो आने वाले लोगों को घर में आइसोलेट करें और तुरंत कोविड की जांच करवा लें। लक्षण दिखने पर अन्य लोगों की भी कोविड की जांच जरूर कराएं। समय रहते जांच और इलाज से कोविड का मरीज स्वस्थ हो जाता है।

विज्ञापन


कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति उन्होंने जनपदवासियों को सतर्क किया है। सीएमओ ने बताया कि शादी और समारोह के सिलसिले में अलग-अलग प्रांतों और देशों से आवागमन बढ़ गया है। इसके साथ ही संक्रमण मुक्त जिले में कोविड संक्रमण की आशंका है। अगर समय से कोविड जांच हो जाए और मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो संक्रमण का प्रसार नहीं होता है और मरीज स्वस्थ भी हो जाता है ।

मृत्यु दर कम है
सीएमओ ने बताया कि कोविड के कारण होने वाली मृत्युदर कम है, बशर्ते कि समय से इलाज शुरू हो और इसकी जटिलताएं न बढ़ने पाएं। उन्होंने बताया कि जिले में मिले 59434 कोविड मरीजों में से 848 लोगों की मौत हुई है, जबकि 58586 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इस लिहाज से जिले में कोविड की मृत्यु दर करीब 0.014 रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इन लक्षणों पर कोविड जांच की सलाह

बुखार, खांसी, शरीर दर्द अथवा सिर दर्द, सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, स्वाद अथवा खुशबू की संवेदना का चले जाना, बुखार के साथ दस्त, बुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते।

इन लक्षणों पर लें अस्पताल की मदद
लगातार कई दिनों तक 101 डिग्री से ज्यादा बुखार, सांस फूलना और सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन का स्तर 94 फीसदी से कम होना (थोड़ी देर पल्स ऑक्सीमीटर से लगातार देखने पर), रोगी में मानसिक भ्रम की स्थिति।

जिले में कोविड जांच की स्थिति
  • कुल क्रियाशील बूथ-45
  • प्रतिदिन 1500 एंटीजन और 1500 आरटीपीसीआर जांचें हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें