डॉ. नंद कुमार ने बताया कि दो प्रकार की जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पहली जांच बेसिक प्रोफाइल की है जिसके तहत सीबीसी, सीआरपी और आरबीएस की जांच होगी और इसके लिए कुल 400 रुपये देने होंगे। कोई विजिट चार्ज नहीं देना होगा। गंभीर मरीजों की एडवांस प्रोफाइल जांच होगी जिसके 2000 रुपये लगेंगे। सभी पैथालाजी, गंभीर मरीजों और आईसीसीसी से जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान समन्वय भी स्थापित करेंगे।
एडवांस प्रोफाइल के तहत सीरम फ्रीटरीन, एलडीएच, डायबिटिक प्रोफाइल, डी डीमर और सीरम क्रिटनीन की जांच होगी। जिन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर 94 से ऊपर होगा, लक्षणविहीन होंगे या सामान्य लक्षणों वाले होंगे ,उनकी बेसिक प्रोफाइल जांच कराई जाएगी और छठवें दिन पुन बेसिक प्रोफाइल होगी और सामान्य मिलने पर उनकी एडवांस जांच नहीं होगी। जिन मरीजों के आक्सीजन का स्तर 92 फीसदी से कम होगा, सांस लेने में परेशानी होगी या सीने में दर्द जैसी गंभीर समस्या होगी उनकी एडवांस प्रोफाइल कराई जाएगी।
इन पैथालॉजी से कर सकते हैं संपर्क
तिलक पैथालॉजी, डॉ संतोष पैथ लैब, डॉक्टर डायग्नोस्टिक, पूजा पैथालॉजी, नीलम पैथालॉजी, अर्जुन पैथालॉजी, रामा डायग्नोस्टिक, हेल्थ सॉल्यूशन, लाइफ डायग्नोस्टिक, रविश पैथालॉजी, एके डायग्नोस्टिक सेंटर, आर्याव्रत पैथालॉजी, स्टार हॉस्पिटल।