बीएसए दफ्तर में स्कूल आवंटन को लेकर जारी कॉउंसलिंग में प्रतिभाग करते नवनियुक्त शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 547 नए शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया आज से बीएसए दफ्तर में शुरू हो गई है। पहले दिन महिला-पुरुष दिव्यांग के अलावा महिला शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से अभ्यर्थियों को क्रमवार प्रवेश मिला।
नए शिक्षकों से प्रेरणा एप के माध्यम से पसंदीदा पांच-पांच विद्यालयों की च्वाइस को लॉक कराया जा रहा है। रिक्तियों के सापेक्ष ही उन्हें विद्यालय का आवंटन होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को रोस्टर के मुताबिक विद्यालय मिलेंगे।
बता दें कि 29 अक्तूबर तक काउंसलिंग जारी रहेगा। 30 अक्तूबर को विद्यालय का आवंटन होगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को तीन नवंबर तक आवंटित विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
काउंसलिंग का कार्यक्रम
29 अक्तूबर की सुबह 10 से शाम तीन बजे तक काउंसलिंग के जरिए विद्यालय आवंटित किया जाएगा। वहीं 29 अक्तूबर को ही समस्त छूटे अभ्यर्थियों की शाम तीन से चार बजे तक काउंसलिंग होगी।