फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से विवाद में कोरोना संक्रमित युवक ने बढ़ाई 14 लोगों की मुसीबत, दो मोहल्ले बन गए हॉटस्पॉट

Mon, 25 May 2020 07:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  •  दो मोहल्लों में गया, दो सिपाही व पार्षद प्रतिनिधि से मिलकर की भाई की शिकायत
  • युवक के संपर्क में आने वालों को होम क्वारंटीन की सलाह
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से लौटे कोरोना संक्रमित युवक ने दो मोहल्ले वासियों और अपने परिवार सहित 14 लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। इसमें एमएमएमयूटी पुलिस चौकी के दो सिपाही व एक पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

विज्ञापन


युवक का सगे भाई से विवाद है, इस संबंध में भाई के घर गया, फिर शिकायत लेकर पुलिस चौकी और पार्षद प्रतिनिधि के पास जा पहुंचा। युवक की लापरवाही का ही नतीजा है कि शहर के विशनपुरवा और झारखंडी के दो मोहल्ले हॉटस्पॉट घोषित हो गए। जो 14 लोग युवक के संपर्क में आए थे, उन सबको होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।

जानकारी के मुताबिक झारखंडी मंदिर के पीछे रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रेन के जरिए वाराणसी आया और 16 मई को बस से गोरखपुर पहुंचा। शहर में पहुंचने के बाद युवक ने झारखंडी मंदिर के पीछे रहने वाले एक युवक को बुलाया और उसे अपना बैग थमा दिया। इसके बाद झारखंडी मंदिर के पास अपने घर गया।
विज्ञापन


इसी बीच भाई से विवाद की सूचना मिली तो वह झारखंडी रोड पर स्थित अपने दूसरे घर पर आ गया। भाई से विवाद हुआ और हाथापाई की भी नौबत आई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। भाई की शिकायत लेकर युवक उसी दिन अपने वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि से मुलाकात करने गया।

विज्ञापन

पूरे परिवार को होम क्वारंटीन की सलाह

पार्षद प्रतिनिधि ने उसे क्वारंटीन की सलाह दी लेकिन नहीं माना। वहां से निकलकर सीधे एमएमएमयूटी पुलिस चौकी जा पहुंचा। वहां दो सिपाहियों से मुलाकात की। सिपाहियों ने ट्रेवेल हिस्ट्री की जानकारी ली और होम क्वारंटीन की सलाह दी। इसके बावजूद युवक अपने घर नहीं गया। पड़ोसी के  घर रुक गया।

जब तबीयत बिगड़ी और कोरोना के लक्षण दिखे तो उसे 17 मई को सरस्वती विद्या मंदिर सूरजकुंड में क्वारंटीन कराया गया, फिर जांच के लिए नमूना लिया गया। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सबकी सांसें ऊपर-नीचे हो रहीं हैं। आननफानन दो मोहल्लों को सील कर दिया गया है।

युवक की लापरवाही से झारखंडी और विशनपुरवा मोहल्ला हॉट-स्पॉट घोषित हो गए। युवक के परिवार में माता-पिता, पत्नी, डेढ़ साल का  बेटा, भाई, भाभी, भाई के दो बच्चे, बहन, बहन की दो बेटी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा मुलाकात करने वाले दो सिपाही, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व उसका एक दोस्त भी होम क्वारंटीन हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें