फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: गोरखपुर में तीन महिलाओं समेत चार मिले संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10

Mon, 03 Jan 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

संक्रमितों में तीन मुंबई और एक मरीज दिल्ली से गोरखपुर आया है। वहीं एक परिवार की दो महिलाएं भी संक्रमित हुईं।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले गोरखपुर में फिर बढ़ने लगे हैं। नए साल के दूसरे दिन रविवार को चार कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन महिलाएं और एक युवक है। ये संक्रमित पुराने गोरखपुर, गोरखनाथ और नकहा क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी की ट्रैवेल हिस्ट्री है। एक दिल्ली और तीन मुंबई से आए हैं। दो महिलाएं एक ही परिवार की हैं। सभी की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 10 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को पुराने गोरखपुर, गोरखनाथ और नकहा क्षेत्र के चार लोगों ने निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था। जांच में चारों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इन लोगों को मुंबई और दिल्ली जाना था। निजी लैब ने जैसे ही पोर्टल पर इनके पॉजिटिव होने की सूचना अपलोड की वैसे ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है चारों को हवाई जहाज से यात्रा करना था। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों का मोबाइल नंबर ऑफ जा रहा है। इस वजह से पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। रिपोर्ट में केवल इलाके का जिक्र है। सोमवार यानी आज स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर जाएगी। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच करेगी। सभी संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। सभी की ट्रैवेल हिस्ट्री है। यह लोग ऐसे राज्यों से आए हैं। जहां पर संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें