फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महाराष्ट्र से भाजपा एमएलसी आरएन सिंह का हार्ट अटैक से निधन, जन्मदिन मनाने पैतृक गांव आए थे

Sun, 02 Jan 2022 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

महाराष्ट्र से भाजपा एमएलसी और उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष आरएन सिंह (74) का रविवार की देर शाम ह्दयगति रुकने से निधन हो गया।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी आरएन सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से भाजपा एमएलसी और उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष आरएन सिंह (74) का रविवार की देर शाम ह्दयगति रुकने से निधन हो गया। वह 30 दिसंबर को बड़हलगंज स्थित पैतृक गांव भरौली आए थे। एक दिसंबर को अपना जन्म दिन भी मनाया था। रविवार को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई जाने वाले थे। गोरखपुर एयरपोर्ट पर अचानक सीने में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने जांच की तो हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। एयरफोर्स के एंबुलेंस से उन्हें पनेशिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आरएन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बड़हलगंज के भरौली गांव निवासी आरएन सिंह बांबे इंटेलीजेंस सिक्योरिटी (बीआईएस) के चेयरमैन थे। पूरे परिवार के साथ हर वर्ष अपना जन्मदिन पैतृक गांव में ही मनाते थे। इस बार 30 दिसंबर को ही गोरखपुर आ गए थे। 31 दिसंबर को रामसखी राम निवासी महाविद्यालय के संस्थापक दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। जरूरतमंदों को कंबल सहित अन्य सहायता दी थी। वह गांव में तमाम लोगों को वृद्धावस्था, विधवा पेंशन देते थे। स्कूल, कॉलेज खोलकर शिक्षा की व्यवस्था की है। कैंसर पीड़ितों के रहने-खाने के लिए मुंबई में भी व्यवस्था की थी। सारी व्यवस्था निशुल्क थी। बीआईएस गोरखपुर के महाप्रबंधक मनोज सिंह ने बताया कि आरएन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भरौली गांव में रखा गया है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में बड़े बेटे संतोष सिंह, बहू नीतू सिंह, पोते करन व अर्जुन, बेटियां गीता सिंह व चंदा सिंह हैं।

अधूरा रह गया कैंसर अस्पताल देने का सपना
आरएन सिंह ने कहा था कि कोरोना काल में कई लोगों की मौत हो गई थी। अब क्षेत्र में एक अच्छा अस्पताल बनवाना है। 2023 में जब आएंगे, तब तक अस्पताल बनकर तैयार रहेगा। इसमें कैंसर व किडनी के इलाज की सुविधा रहेगी। डायलिसिस के लिए भी मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें