फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: विजिलेंस टीम पर संविदा कर्मी हुआ हमलावर, जान से मारने की दी धमकी

Fri, 02 Sep 2022 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी ने बताया कि यूसुफ को अपने मकान में जाकर मीटर चेकिंग करवाने को कहा तो वह भड़क गया। उसने बिजली का बिल भी दिखाने की जगह गालीग्लौज करने लगा। नौबत हाथापाई तक आ गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में हाथापाई और गालीगलौज का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविदाकर्मी लाइनमैन अपने घर में चेकिंग करने आई विजिलेंस टीम पर हमलावर हो गया। हाथापाई और गालीगलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। विजिलेंस टीम ने इस संबंध में तिवारीपुर थाने में लाइनमैन मोहम्मद यूसुफ खान पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। टीम ने पूरे मामले की शिकायत मुख्य अभियंता से की है।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम प्रभारी दिलीप मिश्र, जेई अंकित श्रीवास्तव व अन्य बृहस्पतिवार को दोपहर में तिवारीपुर इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे। मोहल्लें में मकान नंबर-67बी  हवेली घासी कटरा में उपभोक्ता मोहम्मद युसुफ खान का है। युसुफ विभाग में संविदा पर लाइनमैन भी है।

प्रभारी ने बताया कि यूसुफ को अपने मकान में जाकर मीटर चेकिंग करवाने को कहा तो वह भड़क गया। उसने बिजली का बिल भी दिखाने की जगह गालीग्लौज करने लगा। नौबत हाथापाई तक आ गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में हाथापाई और गालीगलौज का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम प्रभारी दिलीप मिश्र ने तिवारीपुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उपभोक्ता ने घर के बाहर रखे हुए लकड़ी के फट्टे से उन लोगों पर हमला बोल दिया। धमकी देते हुए कहा कि दोबारा चेकिंग करने आए तो जान से मार देंगे।

मुख्य अभियंता ने जताई अभियंताओं पर नाराजगी
मुख्य अभियंता एके सिंह ने खंड के अभियंताओं से नाराजगी जताते हुए ऐसे कर्मचारी की तैनाती के संबंध में जानकारी ली। विजिलेंस प्रभारी ने बताया की अभियंताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी युसुफ किसी गंभीर धारा में जेल गया था। वहां से जमानत पर छूटकर बाहर आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें