फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में एनएच-29 के लिए मिट्टी की खुदाई, जानकारी होते ही खनन अधिकारी पहुंचे, रुकवाया खनन

Sat, 07 Aug 2021 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ठेकेदार को डीएम से परमिशन लेने के लिए कहा

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एनएच-29 के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेधड़क अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है। इसकी जानकारी होते ही खनन अधिकारी गुरुवार को गगहा ब्लॉक के गरयाकोल गांव पहुंचे। वहां स्थानीय ठेकेदार एनएच-29 के नाम पर बिना परमिशन मिट्टी का खनन हो रहा था। अधिकारियों ने ठेकेदार से खनन का आदेश मांगा, जो उसके पास नहीं था। नियमों की जानकारी देते हुए खनन अधिकारियों ने मिट्टी की खुदाई रोकवा दी और ठेकेदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


एनएच-29 को फोरलेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए कई जगह मिट्टी की जरूरत है। निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए एनएच के ठेकेदार ने स्थानीय ठेकेदारों से मिट्टी डालने के लिए कहा। वे बिना डीएम की अनुमति के ही खनन कराने लगे हैं। इतना ही नहीं ट्रैक्टर ट्राली की जगह डंपर से मिट्टी की ढुलाई कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ग्रामीणों में भी इसको लेकर नाराजगी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिख कर टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

इस संबंध में अमर उजाला ने 5 अगस्त को खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार को खनन अधिकारियों ने गरयाकोल गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से खनन का परमिशन मांगा। परमिशन नहीं दिखाने पर उसे तब तक खनन नहीं कराने की हिदायत दी, जब तक की डीएम की अनुमति न मिल जाए। उधर ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी की ढुलाई डंपर की जगह ट्रैक्टर ट्राली से कराई जाए तो किसी को कोई ऐतराज नहीं है। इससे न तो ग्रामीण सड़कें टूटेंगी और न ही किसी का कोई नुकसान होगा।
विज्ञापन


खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गगहा ब्लाक के गरयाकोल गांव में खनन की सूचना मिली थी। वहां जाकर देखा तो खनन हो रहा था। इसके लिए पोकलेन मशीन और डंपर लगे थे। ठेकेदार से पूछने पर बताया कि एनएच पर मिट्टी जा रही है। उसको बिना परिमिशन के खनन करने से रोका गया है।

अवैध खनन को रोक थाने लाए  पोकलेन और डंफर
ग्रामसभा नौवा अव्वल के पास अवैध मिट्टी खनन को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने रोक दिया। यहां से एक पोकलेन तथा एक डंफर को पकड़कर थाने भेजा गया। इसकी सूचना खनन अधिकारी को दी गई है। खोराबार थाना क्षेत्र में रात में नदी-नालों के किनारे से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। लोग कई बार इसकी सूचना खनन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अफसरों को दे चुके हैं। शुक्रवार सुबह एसओ खोराबार राहुल सिंह के निर्देश पर एसआई आशुतोष राय ने ग्रामसभा नौवा अव्वल के समीप पहुंचकर मिट्टी खनन कार्य को रोका। एसओ खोराबार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन को रोककर मशीनों को थाने लाया गया है, इसकी जानकारी खनन अधिकारी को भी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें