फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की प्राथमिकता वाले बुद्ध सर्किट के निर्माण में आएगी तेजी : गडकरी

Fri, 27 Nov 2020 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीएम की प्राथमिकता वाले बुद्ध सर्किट के निर्माण में आएगी तेजी : गडकरी

विज्ञापन


गोरखपुर में लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल बुद्ध सर्किट के निर्माण में भी तेजी आएगी। कुशीनगर - सारनाथ - लुंबिनी को जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया जा रहा है।

यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश को नेपाल से जोड़ेगा और इससे जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इसका निर्माण योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से ही संभव हो सका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास भी मुख्यमंत्री प्राथमिकता मेें है। वहां की सड़क परियोजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटन के विकास को गति देने के लिए प्रयागराज - हल्दिया जलमार्ग का भी विकसित किया जा रहा है। सड़कों के विस्तारीकरण से यूपी में उद्योग एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सभी कार्य समयबद्ध ढंग से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण होने चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके विशेष प्रयासों से प्रयागराज शहर में 2000 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबे फाफामऊ पुल का निर्माण होने जा रहा है। यह पुल एलईडी लाइट की रोशनी से जगमगाएगा। इसके दोनों तरफ एफिल टॉवर की तर्ज पर कैप्सूल लिफ्ट लगाने की तैयारी है। इससे होकर पर्यटक ऊपर बनी व्यूअर्स गैलरी तक जाएंगे। जहां से पूरे प्रयागराज का नजारा देखा जा सकेगा।
 

विज्ञापन

गोरखपुर-वारासणसी फोरलेन के निर्माण में लाएं तेजी: सीएम

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अयोध्या-सुल्तानपुर-वाराणसी राजमार्ग के निर्माण में भी तेजी लाई जाए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इसे संज्ञान में लेते हुए निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश दिया।

आज थर्ड आरई इन्वेस्ट को संबोधित करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह गोरखपुर से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो इंवेस्ट- 2020( थर्ड आरई इंवेस्ट) को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अयोजित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा नीति 2017 शुरू की। इस नीति के तहत वर्ष 2022 तक कुल 10700 मेगावाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजनाओं की अधिष्ठापना का लक्ष्य तय है।

यह कार्यक्रम एनेक्सी भवन सभागार में सुबह 10 बजे से होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एचपी एकेडमी के पूर्व प्रबंधक स्व. टीपी शाही के आवास पर मांगलिक कार्यक्रम के मद्देनजर आशीर्वाद देने जाएंगे। वहां से मंदिर लौट जाएंगे और फिर दोपहर दो बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंडल की इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
-गोरखपुर में कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास, 17.66 किमी, 866 करोड़
-सिद्धार्थनगर जिले में बढ़नी से कटाया चौक खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य, 35 किमी, 209.10 करोड़ मंडल में इनका हुआ शिलान्यास
- गोरखपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-227 ए पर सिकरीगंज एवं गोला के बीच चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 9 किमी, 37.52 करोड़
- कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-730 के तमकुहीराज और पडरौना के बीच चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 19 किमी, 69.67 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें