फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:चार फाटक-असुरन चौक फोरलेन का जल्द शुरू होगा निर्माण, तैयारी शुरू

Mon, 26 Aug 2024 01:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई किमी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 1035 करोड़
विज्ञापन


सड़क किनारे मकानों पर लाल निशान लगाने के साथ पेड़ों की हो चुकी है गिनती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मोहद्दीपुर चार फाटक से असुरन चौराहे तक फोरलेन निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। सर्वे प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मकानों पर लाल निशान लगा दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले पेड़ों की गिनती भी पूरी कर ली गई है। विभाग जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।

चार फाटक से असुरन तक सड़क चौड़ीकरण से देवरिया और कुशीनगर की तरफ से आने-जाने वालों के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की राह आसान हो जाएगी। वहीं असुरन-पिपराइच फोरलेन और पादरी बाजार फोरलेन का भी मोहद्दीपुर तक सीधा जुड़ाव हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने चार फाटक से असुरन चौक तक फोरलेन का निर्माण कराने का इस्टीमेट बनाया था। करीब ढाई किलोमीटर लंबे फोरलेन पर 1035 करोड़ की लागत आएगी। इसमें सबसे अधिक खर्च निर्माण की जद में आ रही पूर्वोत्तर रेलवे की जमीन और मकान को लेकर है। सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य से पहले मकानों को तोड़ने, बिजली के तार-पोल हटाने और पेड़ों की कटाई का काम होगा। इस रास्ते पर असुरन चौराहे तक दोनों तरफ नए व पुराने पेड़ हैं। निर्माण से जुड़े अधिकारी ने बताया कि रेलवे के एक दर्जन से अधिक मकानों को तोड़ा जाना है, इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि करीब दौ सो पेड़ काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर-देवरिया रोड के लोगों को होगी सहूलियत

चार फाटक से असुरन चौराहे तक जाने वाली सड़क देवरिया-कुशीनगर मार्ग के बिछिया, मोहद्दीपुर, खोराबार, एयरफोर्स आदि क्षेत्रों से मेडिकल कॉलेज जाने के लिए सबसे सुगम रास्ता है। असुरन से मेडिकल कॉलेज फोरलेन और कौवाबाग पुलिस चौकी से पादरी बाजार होते हुए बरगदवा तक फोरलेन बनने से असुरन-मोहद्दीपुर मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने अक्सर जाम की नौबत आ जाती है। अब असुरन चौराहे से पादरी बाजार होते हुए पिपराइच तक फोरलेन का प्रस्ताव होने के बाद इस सड़क पर दबाव और बढ़ेगा। इस सड़क के निर्माण से मेडिकल कॉलेज रोड पर जाने वालाें के लिए यह सबसे आसान विकल्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें