फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कलेक्ट्रेट के कर्मचारी दे रहे हैं शपथ पत्र, 'नहीं लिया एक रुपये भी दहेज'

Thu, 28 Oct 2021 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अभी तक 534 कर्मचारी दे चुके हैं दहेज न लेने का शपथ पत्र, शासनादेश के अनुसार 2004 के बाद शादी करने वालों को देना है शपथ पत्र।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और आपकी शादी 2004 के बाद हुई है तो आपको इस बात का शपथ देना होगा कि आपने दहेज में एक रुपये भी नहीं लिया है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के 534 कर्मचारी इस बात का शपथपत्र दाखिल कर चुके हैं। वहीं जिले में अफसरों से लेकर कर्मचारी तक से यह जानकारी मांगी जा रही है। बीते महीने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक की ओर से सभी जिलों को एक पत्र भेजा गया है। इसमें उन कर्मचारियों व अफसरों से दहेज का ब्योरा मांगा गया है, जिनका विवाह 2004 के बाद हुआ है।

विज्ञापन


नियमानुसार कर्मचारियों को एक घोषणा पत्र जमा करना होगा। घोषणा पत्र में कर्मचारियों को बताना होगा कि उन्होंने अपनी शादी के दौरान दहेज लिया था या नहीं। जिन सरकारी कर्मचारियों की शादी 31 अप्रैल 2004 के बाद हुई है, उनके लिए यह घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा। अगर कोई सरकारी कर्मचारी घोषणा पत्र जमा नहीं कराता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

व्यवस्था के अनुसार, रोजाना 15 से 20 कर्मचारी शपथ पत्र अपने-अपने विभाग में जमा कर रहे हैं। जब भी कोई शपथ पत्र लेकर आता है तो उस पत्र को लेकर कर्मचारियों में खूब चर्चा होती है। कर्मचारी आपस में एक-दूसरे की खूब चुटकी भी लेते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें