ठंड बढ़ी तो स्वेटर पहने नजर आने लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
ठंड ने गोरखपुर शहर में पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट आने से रात में कंबल और दिन में भी स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगी है। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो 22 नवंबर के न्यूनतम तापमान 17.8 से करीब छह डिग्री कम है। इस महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार तापमान में यह गिरावट ऊपरी और निचले वायुमंडल में पछुआ हवा के चलने की वजह से है। इसके अलावा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी तापमान में और गिरावट ला रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद वहां से चल रही पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों को भी ठंडा कर रहीं हैं। बताया कि इस बार कोल्ड डे के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
पिछले दिनों तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
18 नवंबर 26.6 14.4
19 नवंबर 27.2 17.8
20 नवंबर 25.5 17.2
21 नवंबर 27.4 17.7
22 नवंबर 27.3 17.8
23 नवंबर 26.6 13.2
24 नवंबर 26.2 11.4
तापमान डिग्री सेल्सियस में