शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण की मतगणना से बढ़त बना ली थी। जब नतीजा आया तो योगी आदित्यनाथ को बड़ी जीत मिली। चुनाव आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक शहर विधानसभा क्षेत्र में 2,45,377 मतों की गणना हुई है। इनमें से योगी को 66.41 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो सभी राजनीतिक दलों के एजेंट आकर बैठ गए।
पोस्टल बैलेट की मतगणना से ही योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली। यह सिलसिला हर राउंड की मतगणना तक चलता रहा। 32वें राउंड की मतगणना पूरी हुई तो मुख्यमंत्री 1,03,390 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। इससे पहले ही सपा, बसपा और कांग्रेस के मतगणना एजेंट चले गए। प्रतिद्वंद्वी सपा की सुभावती को 24.48 फीसदी ही मत मिले। बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 3.38 फीसदी वोट मिले हैं। आजाद समाज पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को 3.04 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चेतना पांडेय को 1.12 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा।
नोटा से भी आधे में सिमट गई ‘आप’
आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में भले ही प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई है। लेकिन, गोरखपुर जिले में पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कुल नौ विधानसभा सीटों पर सभी प्रत्याशियों को कुल 6,924 वोट मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सहजनवां के विजय आनंद उपाध्याय को 1,372 वोट मिले हैं। इनके अलावा दो ऐसे और प्रत्याशी हैं, जिन्होंने एक हजार से अधिक मत प्राप्त किए।
इनमें बांसगांव के लाल वचन को 1,060 और चौरीचौरा के अखिलेश को 1,138 मत मिले हैं। इनके अलावा किसी प्रत्याशी ने हजार का आंकड़ा पार नहीं किया। शहर विधानसभा सीट से विजय कुमार श्रीवास्तव को 849, कैंपियरगंज के कौशल कुमार निषाद को 380, गोरखपुर ग्रामीण से वैभव शाही को 319 और खजनी से दीनबंधु को 677 मत मिले हैं। वहीं, नोटा की बात करें तो नौ विधानसभा सीटों पर 12,109 मत पड़े हैं।
गोरखपुर शहर
| प्रत्याशी |
पार्टी |
वोट |
| योगी आदित्यनाथ |
भाजपा |
1,65,499 |
| सुभावती |
सपा |
62,109 |
| चेतना पांडेय |
कांग्रेस |
2,880 |
| ख्वाजा शमसुद्दीन |
बसपा |
8,023 |
| विजय कुमार श्रीवास्तव |
आम आदमी पार्टी |
853 |
| चंद्रशेखर |
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) |
7,640 |
| अजय शंकर श्रीवास्तव |
अनारक्षित समाज पार्टी |
468 |
| जसकरन राज |
जनता रक्षक पार्टी |
233 |
| युवराज शर्मा |
भारतीय जन जागृति पार्टी |
125 |
| रामदवन मौर्य |
राइट टू रिकॉल पार्टी |
490 |
| काजी मोहम्मद राशिद |
निर्दल |
159 |
| सूरज कुमार यादव |
निर्दल |
187 |
| संत धर्मवीर चोटीवाला |
निर्दल |
207 |
| नोटा |
|
1194 |