फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर शहर विधानसभा: सीएम योगी के सामने धराशायी हुए धुरंधर, सपा को छोड़ कोई नहीं बचा पाया अपनी जमानत

Fri, 11 Mar 2022 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो सभी राजनीतिक दलों के एजेंट आकर बैठ गए। पोस्टल बैलेट की मतगणना से ही योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली। यह सिलसिला हर राउंड की मतगणना तक चलता रहा।
विज्ञापन
सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण की मतगणना से बढ़त बना ली थी। जब नतीजा आया तो योगी आदित्यनाथ को बड़ी जीत मिली। चुनाव आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक शहर विधानसभा क्षेत्र में 2,45,377 मतों की गणना हुई है। इनमें से योगी को 66.41 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो सभी राजनीतिक दलों के एजेंट आकर बैठ गए।

विज्ञापन


पोस्टल बैलेट की मतगणना से ही योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली। यह सिलसिला हर राउंड की मतगणना तक चलता रहा। 32वें राउंड की मतगणना पूरी हुई तो मुख्यमंत्री 1,03,390 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। इससे पहले ही सपा, बसपा और कांग्रेस के मतगणना एजेंट चले गए। प्रतिद्वंद्वी सपा की सुभावती को 24.48 फीसदी ही मत मिले। बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 3.38 फीसदी वोट मिले हैं। आजाद समाज पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को 3.04 फीसदी वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चेतना पांडेय को 1.12 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा।

नोटा से भी आधे में सिमट गई ‘आप’
आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में भले ही प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई है। लेकिन, गोरखपुर जिले में पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कुल नौ विधानसभा सीटों पर सभी प्रत्याशियों को कुल 6,924 वोट मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सहजनवां के विजय आनंद उपाध्याय को 1,372 वोट मिले हैं। इनके अलावा दो ऐसे और प्रत्याशी हैं, जिन्होंने एक हजार से अधिक मत प्राप्त किए।
विज्ञापन


इनमें बांसगांव के लाल वचन को 1,060 और चौरीचौरा के अखिलेश को 1,138 मत मिले हैं। इनके अलावा किसी प्रत्याशी ने हजार का आंकड़ा पार नहीं किया। शहर विधानसभा सीट से विजय कुमार श्रीवास्तव को 849, कैंपियरगंज के कौशल कुमार निषाद को 380, गोरखपुर ग्रामीण से वैभव शाही को 319 और खजनी से दीनबंधु को 677 मत मिले हैं। वहीं, नोटा की बात करें तो नौ विधानसभा सीटों पर 12,109 मत पड़े हैं।

गोरखपुर शहर

प्रत्याशी पार्टी वोट
योगी आदित्यनाथ भाजपा 1,65,499
सुभावती सपा 62,109
चेतना पांडेय कांग्रेस  2,880
ख्वाजा शमसुद्दीन  बसपा  8,023
विजय कुमार श्रीवास्तव  आम आदमी पार्टी  853
चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 7,640
अजय शंकर श्रीवास्तव अनारक्षित समाज पार्टी  468
जसकरन राज जनता रक्षक पार्टी 233
युवराज शर्मा भारतीय जन जागृति पार्टी 125
रामदवन मौर्य  राइट टू रिकॉल पार्टी 490
काजी मोहम्मद राशिद निर्दल 159
सूरज कुमार यादव निर्दल 187
संत धर्मवीर चोटीवाला निर्दल 207
नोटा    1194

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें