असत्य, अधर्म और अन्याय कभी शाश्वत नहीं हो सकता। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व में दो वर्ष तक कोरोना के चलते आयोजन पर कुछ पाबंदियां रहीं लेकिन मां भगवती की कृपा से कोई विघ्न नहीं आया। अब सदी की सबसे बड़ी महामारी काफी हद तक नियंत्रण में है और पर्व धूमधाम से सामूहिकता के साथ मनाया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि दुर्गा, पूजा एवं विजयदशमी के आयोजन में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व अन्य मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयोजनों से जुड़े लोगों को भी इसमें अपनी भागीदारी व जिम्मेदारी निभानी होगी। पूजा समितियों के आयोजक व मंदिरों के प्रबंधक स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा समेत सभी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता का भी ध्यान रखें। प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई अव्यवस्था, भगदड़ की स्थिति न हो। किसी की भी आस्था के साथ खिलवाड़ न हो, पर्व का उत्साह-उमंग कुंद न हो। लोक जीवन में खुशहाली व उमंग कायम होने पर ही सभी लोग विकास से जुड़कर समाज, प्रदेश व देशहित में अपना योगदान दे पाएंगे।