शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की हैं। कुल 50 परियोजनाओं पर 184 करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपये खर्च कर 50 ग्राम पंचायतों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की इन नई परियोजनाओं से पिपराइच, कैम्पियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय में कम होंगी छुट्टियां, नहीं मिलेगी मेडिकल लीव
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते छह महीने में 2800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास कर चुके हैं। 2 सितंबर को उन्होंने 193 गांवों के लिए 567.21 करोड़ रुपये तथा 20 जून को 623 गांवों के लिए 2245.28 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।