सीएम योगी की जमकर तारीफ की
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृव में भाजपा ने इतिहास बनाया है। गोरखपुर से ऐसे भारत माता की जय का जयकारा लगाया जाए कि सहारनपुर तक सुनाई दें। सीएम योगी ने पांच साल में वो कर दिखाया जो 25 साल से नहीं हो पाया। योगी ने यहां कानून व्यवस्था को लागू कर दिया। पीएम मोदी भी यूपी से ही सांसद बनकर दिल्ली में बैठे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की। पांच लाख रुपये की आयुष्मान भारत योजना, गरीब को सिलिंडर, राशन और मुफ्त वैक्सीन दिया है। 82 लाख लोगों को सीएम योगी ने आवास दिलाया। 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की।
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने दो साल तक मुफ्त राशन देने का वादा किया, वहीं सीएम योगी ने उसमें दलहन, तेल और नमक को भी जोड़ दिया। आज गरीब के घर में दो साल का राशन पहुंच गया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अखिलेश बाबू इस बार भी आपकी दाल नहीं गलने वाली है। एक जमाने में गोरखपुर को बदमाशों का छिपने का स्थान माना जाता था, आज पूरी तस्वीर बदल गई है।
अमित शाह ने बताया कि आज गोरखपुर(Gorakhpur) की कहानी बदल गई है। आज G- गंगा एक्सप्रेस वे, O- ऑर्गेनिक खेती, R- रोड, A- एम्स, KH- खाद कारखाना, PU- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, R- रिजनल मेडिकल रिर्सच सेंटर हो गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। सीएम योगी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी।