फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऐसे ही आते रहें सीएम, तब चमकेंगी गलियां

Sat, 04 Nov 2023 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम योगी आदित्यनाथ को मोहद्दीपुर में तोशीबा आनंद और हरिओम नगर में गीता प्रेस के ट्रस्टी रहे दिवंगत बैजनाथ अग्रवाल श्रद्धांजलि देने जाना था। सुबह आठ बजे ही नगर निगम के हाकिम मौका-मुआयना करने पहुंच गए। जिस गली से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था, वहां 10 से अधिक सफाईकर्मी झाड़ू लगाने लगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर हरिओम नगर किया जा रहा है साफ सफाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरे भाई क्या बात है... आज अपनी गली को सुबह से ही चमकाया जा रहा है। जिस गड्ढे के चलते लोग महीनों से परेशान थे अब वे भरे जा रहे हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। शुक्रवार मोहद्दीपुर में ऐसी चर्चा खूब होती रहीं। पत्नी के साथ जा रहे पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले सरदारजी ऐसी साफ-सफाई पर बोल पड़े वाह, सीएम आए तो चमका डाला वरना...।
विज्ञापन


दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ को मोहद्दीपुर में तोशीबा आनंद और हरिओम नगर में गीता प्रेस के ट्रस्टी रहे दिवंगत बैजनाथ अग्रवाल श्रद्धांजलि देने जाना था। सुबह आठ बजे ही नगर निगम के हाकिम मौका-मुआयना करने पहुंच गए। जिस गली से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था, वहां 10 से अधिक सफाईकर्मी झाड़ू लगाने लगे। दोपहर दो बजे तक गुरुद्वारा गली की सफाई के बाद उससे जुड़ी दो और गलियों को भी चमका दिया गया।

आए दिन गाड़ियों से पटी रहने वाली गली को अफसरों ने हटवा दिया। मुख्य सड़क से गली में घूमते ही गड्ढों में वाहन हिचकोले लेते थे। पीडब्ल्यूडी वालों देखते ही देखते गड्ढों का नामो-निशान मिटा दिया। शाम को जब तक सीएम का काफिला यहां से लौट नहीं गया, तब तक सड़क पर एक तिनका भी गिरते ही कर्मचारी लपककर उठा लेते।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सगी बहनों से दुष्कर्म कर दोस्तों ने कहा, शादी कर लो...नहीं तो बर्बाद कर देंगे
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही नाजारा सिविल लाइंस मे भी दिखा। विश्वविद्यालय से पुराने आरटीओ ऑफिस वाली सड़क पर सुबह 11 बजे से ही झाड़ू लगने लगा। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास कूड़ा डंपिंग की जगह से बदबू का बोलबाला रहता था वहां भी सफाई देखती बन रही थी। सिविल लाइंस में एमपी मोड़ के सामने महीनों से उखड़ी सड़क शुक्रवार को फर्राटा भरने लायक हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें