फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: 25 सितंबर को हर ब्लॉक पर लगेगा गरीब कल्याण मेला, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

Sun, 05 Sep 2021 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मोहरीपुर के नुरुद्दीन चक में भी मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्यान्न सामग्री। राप्तीनगर वार्ड के डॉक्टर्स एनक्लेव में जलभराव का भी लिया जायजा, जल्द पानी निकालने का दिया निर्देश।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर आगमन के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के कुछ जलभराव वाले इलाकों का भी निरीक्षण किया। मोहरीपुर और राप्तीनगर वार्ड में पहुंचकर उन्होंने स्थित का मुआयना किया और अफसरों को जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए। कहा कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था अपनाकर पानी निकालें फिर स्थायी समाधान भी करें। मुख्यमंत्री ने मोहरीपुर के नुरुद्दीनचक में बाढ़ पीड़ितों को राहत व खाद्यान्न सामग्री वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को हर ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में स्वास्थ्य जांच के साथ ही गरीबों को तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेले में गरीबों को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनाए जाएंगे और वहीं उन्हें बैंकों से ऋण प्राप्त करने की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में जो वृद्धि हुई है, वैसा पिछले 50 सालों में नहीं देखा गया। संकट की इस घड़ी में सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। हर पीड़ित को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र को जलभराव से राहत दिलाने के लिए कई पंपिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। जलनिकासी के लिए प्रशासन अन्य अतिरिक्त इंतजाम भी कर रहा है।
 
तत्काल कच्चा नाला बनाकर करें जलनिकासी, फिर करे स्थायी समाधान
रैम्पस स्कूल में स्वच्छता महाभियान का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने राप्तीनगर वार्ड के डॉक्टर्स एनक्लेव में जलजमाव की समस्या का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल से कॉलोनी तक वह पैदल ही पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि लोनिवि, जीडीए व नगर निगम मिलकर जलनिकासी की ठोस व स्थायी कार्ययोजना बनाएं। उसके पहले यहां तत्काल कच्चा नाला बनाकर जलनिकासी कराएं ताकि लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल सके। पानी निकलने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। किसी भी दशा में नागरिकों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें