फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर दौरा: सीएम योगी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, बोले- लापरवाही बरतने वाले थानेदारों के खिलाफ करें कार्रवाई

Sat, 28 Aug 2021 09:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जलभराव पर जताई नाराजगी, बोले ऐसे मोहल्लों में कैंप कर जलनिकासी का प्रबंध करें अफसर, बाढ़ राहत बचाव कार्य की भी समीक्षा की, बोले- हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं खाद्यान्न समेत सभी जरूरी सुविधाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की देरशाम कानून व्यवस्था की समीक्षा की और साफ कहा कि लापरवाही बरतने वाले थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी एसपी व डीएसपी थानों का निरीक्षण करें और मामलों की समीक्षा करके समस्या का समाधान कराएं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


थानों के टॉप 10 बदमाश, हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर पर कार्रवाई की जाए। पुराने बदमाशों की निगरानी हो। जमानत पर छूटे बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जाए कि वर्तमान में वे क्या कर रहे हैं। बदमाशों की जमानत लेने वालों की भी जानकारी जुटाई जाए। थाने स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं होना चाहिए। जो थानेदार लापरवाही बरतें, उनपर कार्रवाई की जाए।  

मुख्यमंत्री ने शनिवार की शाम गोरखनाथ मंदिर सभागार में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, जीडीए और लोनिवि समेत कई संस्थाओं के अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों से लेकर जलभराव और बाढ़ राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने शहर में जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए नगर निगम और प्रशासन के सभी अफसरों को प्रभावित मोहल्लों में कैंप कर पानी निकालने का प्रबंध करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी, जल्द पूरा करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आसपास के जिलों से भी पंप मंगाकर पानी निकाला जाए और जल्द से जल्द लोगों को राहत दी जाए। शहर से जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए दीर्घकालीन योजना बनाई जाए और उसे तत्काल अमल में लाया जाए। उन्होंने चोक हुए नाला-नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया।

इसी तरह बाढ़ राहत बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बंधों की सतत निगरानी की जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न समेत सभी जरूरी सुविधाएं समय से पहुंच जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया। साथ ही पशुपालन विभाग को प्रभावित इलाकों के पशुओं की जांच करने और उन्हें जरूरी उपचार के साथ ही चारा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।  

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज रोड पर नाले की समस्या को जल्द दुरुस्त करने के साथ ही असुरन-महराजगंज रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसी तरह मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग, गोरखपुर-देवरिया और गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही चेताया कि समय से परियोजनाएं नहीं पूरी होने की वजह से यदि किसी परियोजना की लागत बढ़ती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसपर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें