फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: रिवाल्वर प्रकरण में अभी कइयों पर गिर सकती है गाज, चार पुलिस कर्मी किए जा चुके हैं निलंबित

Fri, 22 Oct 2021 05:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से 42 मिनट पहले का मामला, एसपी बोले, जांच रिपोर्ट के मुताबिक आगे की जाएगी कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रिवाल्वर लेकर पहुंचने के मामले में अभी कइयों पर गाज गिर सकती है। मगर पुलिस अभी कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही है। हालांकि एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के हिसाब से जिस व्यक्ति के नाम से रिवाल्वर का लाइसेंस बना है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को हुए दौरे से ठीक पहले अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में एक युवक रिवाल्वर लेकर भीतर चला गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई तो सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही का जिम्मेदार माना गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से दो दरोगा व दो हेड कांस्टेबल बस्ती जनपद के थे। जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि बाकी तीन पुलिस कर्मी गैर जनपद से आए थे। उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित एसपी को पत्र भेजा गया है। बकौल एसपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद एवं बाह्य जनपदों से राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस बल की नामवार ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम से 45 मिनट पूर्व एक युवक लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर भीतर पहुंच गया। हालांकि मौके पर मौजूद सिद्धार्थनगर जिले के क्षेत्राधिकारी इटवा रमेश चंद्र पांडेय  ने उसे रोककर तत्काल गेट से बाहर कर पूछताछ की। प्रकरण में पाया गया कि प्रेक्षागृह के गेट व वीवीआईपी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के लिए नियुक्त कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। जिसमें एसआई विन्ध्याचल थाना मुंडेरवा, एसआई हरिराय थाना रुधौली के अलावा कलवारी थाने पर तैनात रहे मुख्य आरक्षी शिवधनी व  राम प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन


दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। बाकी दो पुलिस कर्मी सिद्धार्थनगर और एक संतकबीरनगर से संबंधित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें