फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, विकास के साथ सुरक्षा और त्वरित न्याय मिलना जरूरी

Mon, 16 May 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम ने दो कार्यक्रमों में 287 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, बोले-जन चौपाल से जुड़ें अधिकारी और जनप्रतिनिधि, एक घंटे रोज करें जनसुनवाई।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के साथ सुरक्षा का माहौल और त्वरित न्याय मिलना जरूरी है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि जन चौपाल से जुड़ें और रोजाना एक घंटे तक जनसमस्याओं का निस्तारण करें। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। त्वरित न्याय मिल सकेगा। विवाद की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो कार्यक्रमों के जरिए 287 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। रामगढ़ताल के पास महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा भी की और कहा कि हर किसी को न्याय मिले, हर एक व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस करे, यही सरकार की मंशा व प्राथमिकता है। विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ व्यक्ति को न्याय मिलना व दिखना भी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर जिन कारणों से बदनाम था, अब उनसे मुक्त हो चुका है। गोरखपुर की पहचान सबसे तेज विकास की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना और महानगर के रूप में स्थापित होना है। विकास ही, उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की गारंटी है। हम सब को विकास के साथ जुड़कर गोरखपुर को और आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विकास में जनता की सहभागिता जरूरी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें आम जनमानस की सहभागिता आवश्यक है। योग्य जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयास करके अपने क्षेत्र के लिए परियोजनाएं लेकर आते हैं। इसी का नतीजा है कि गोरखपुर मंडल के अलग-अलग जिलों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में विकास देखने को मिल रहा है। कहीं सड़क तो कहीं स्कूल-कॉलेज बन रहे हैं। कहीं उद्योग धंधे का इंतजाम हो रहा है। बाढ़ बचाव से जुड़े काम हो रहे हैं। कहीं, मेडिकल कॉलेज तो कहीं अस्पताल का निर्माण हो रहा है।

परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में जनता भी करे योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार धनराशि देती है। सांसद और विधायक विकास योजनाओं के लिए प्रयास करते हैं। सरकार मंजूरी देती है, फिर बजट जारी करती है। जनता का दायित्व है कि सकारात्मक रूप से विकास की परियोजनाओं में अपना सहयोग दे। परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ें, यह सुनिश्चित कराएं। जब जनता सकारात्मक भाव के साथ परियोजनाओं के साथ जुड़ती है, तो अच्छे नतीजे सामने आते हैं।

नियमित जनता की समस्याएं सुनें जनप्रतिनिधि व अधिकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी नियमित रूप से जनता की समस्याओं को सुनें। अगर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए काम करें, तो तमाम विवादों का समाधान जनसुनवाई के माध्यम से हो सकता है।

महीने में दो बार लगे तहसील व थाना दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह दो बार तहसील व थाना दिवस आयोजित किए जाएं। सुनिश्चित हो कि ग्राम पंचायत की समस्याओं का समाधान उसी स्तर पर हो। सकारात्मक सहयोग से विकास को आगे बढ़ाया जाए।

--
विकास कार्य में बाधा न आए
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। बाधा आई तो देरी होगी। संशोधित बजट बनाना पड़ेगा। इसका नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। देरी से जनता को भी परेशानी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें