फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: यूपी में निवेश करें उद्यमी, सुरक्षा और सहयोग की गारंटी सरकार देगी

Mon, 18 Sep 2023 04:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम ने कहा कि आज प्रदेश व देश में सकारात्मक माहौल बना है। यह माहौल विकास, सुरक्षा व समृद्धि का है। जब प्रत्येक व्यक्ति के एजेंडे में विकास होता है, तो वह हर तरीके से उसके लिए माहौल बनाने में योगदान देता है। असुरक्षित वातावरण में कोई निवेश नहीं करता। सभी संस्थाएं अवमूल्यन की ओर जाती हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेशकों व उद्यमियों को सुरक्षा और हर तरह की सुविधा की पूरी गारंटी है। किसी तरह की समस्या सामने आने नहीं दी जाएगी। निवेशक बेहिचक निवेश करें, सरकार उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन


सीएम योगी सोमवार को गीडा के सेक्टर-26 में तत्वा प्लास्टिक पाइप फैक्टरी के उद्घाटन और 136 करोड़ रुपये के अवस्थापना कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 97 उद्यमियों को भूखंड आवंटन सह आशय पत्र भी वितरित किया।

सीएम ने कहा कि फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेसटर्स मीट में 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया था। सभी प्रस्ताव जमीन पर उतरेंगे, तो प्रदेश में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके बाद किसी को न तो रोजगार के लिए कहीं जाना पड़ेगा और न ही कोरोना जैसी महामारी आने पर पैदल घर लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज प्रदेश व देश में सकारात्मक माहौल बना है। यह माहौल विकास, सुरक्षा व समृद्धि का है। जब प्रत्येक व्यक्ति के एजेंडे में विकास होता है, तो वह हर तरीके से उसके लिए माहौल बनाने में योगदान देता है। असुरक्षित वातावरण में कोई निवेश नहीं करता। सभी संस्थाएं अवमूल्यन की ओर जाती हैं।

वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश, खासकर गोरखपुर में अपराध और माफिया हर व्यवस्था पर हावी थे। प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद सभी लोगों ने बदलते हुए प्रदेश को देखा है। पिछली सरकार जहां स्लाटर हाउस बनवाना चाहती थी, अब वहां एथेनाल प्लांट, डेयरी व पाइप फैक्टरी लग रही हैं। जो उद्योग लग रहे हैं, उनमें अधिकांश कामगार आसपास के जिलों के हैं। यदि पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवान को अपने घर के पास जनपद या क्षेत्र में रोजगार मिल जाएगा तो उसे अपना घर छोड़कर पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें