मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मान पाकर खिलाड़ी गदगद दिखे। सबने कहा कि इससे मनोबल बढ़ा है। आगे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की व्यस्तता को देखते हुए 75 में से 20 खिलाड़ियों को उनके हाथों सम्मानित किया जाना था। इसके बाद जब संचालक ने सीएम से संबोधन के लिए अनुरोध किया तो उन्होंने अपनी बात रखने से पहले बाकी 55 खिलाड़ियों को भी मंच पर बुलाने का निर्देश दिया। सीएम ने बाकी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी प्रेममाया, रंजना श्रीवास्तव व प्रीति दुबे के हाथों सम्मानित कराया। इस दौरान शाबासी देकर और ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्र और राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में गोरखपुर मंडल के अमरनाथ यादव, आशुतोष तिवारी, विशाल पासवान, मेनका यादव, विवेक यादव, नेहा यादव, अमन कुमार सिंह, मुस्कान पासवान, सिराज, शिवम शाही, सृष्टि तिवारी, संदीप प्रजापति, अंकित यादव, गजेंद्र राय, नीरज राय, उत्कर्ष सिंह, प्रशांतपति त्रिपाठी, शगुन कुमारी, शुभमजीत लाल, शुभम सिंह रहे। इसके अलावा नीतीश यादव, सत्येंद्र यादव, विकास चौहान, यशवीर, अच्युतानंद निषाद, विवेक यादव, अनिल, जनार्दन, वैष्णवी सिंह, विनय पासवान, वंदना, सेजल चौधरी, प्रदीप सैनी, पुष्पेंद्र चौहान, अरविंद यादव, श्रेया यादव, विकास चौहान, मुस्कान कन्नौजिया, रंजन, संदीप, अजय यादव, अतुल सिंह, कृष्णा जायसवाल, समीक्षा सिंह, सूरज चौहान, सौरभ शुक्ला, शिवेंद्र त्रिपाठी, हर्ष राय, ताबिश निहाल, दिव्य प्रकाश शुक्ला, अमिकेश सिंह, अस्मिता सिंह, ऋतु सोनकर, सुमित दिवाकर, श्रेया रानी, क्षमा गुप्ता, मानसी गौर, ऋषभ जायसवाल, अभिषेक कुमार, प्रशांत राय, अमन राज, निशा यादव, ज्योति चौहान, मुक्ता तिवारी, समृद्धि सिंह, प्रिया शर्मा, आरती यादव, मानवेन्द्र यादव, प्रज्ञा यादव, अजय कुमार यादव, नीरज चौरसिया, किरन चौहान, हेमलता शर्मा, नीतू यादव, काजल सिंह को ओलंपियन प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव और प्रीति दुबे ने सम्मानित किया।