फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, कोई चिंता न करे.. जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को सिखाएंगे सबक

Fri, 13 Oct 2023 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। उनकी समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
जनता दरबार में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में अधिकारी जल्द समाधान कराएं और कार्रवाई ऐसी हो कि लोगों को दोबारा परेशान न होना पड़े। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यही सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 225 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। एक-एक कर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ दिया। कहा कि हर मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा। सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल सा सजेगा सुमेर सागर-चिलुआताल, फिर परिवार संग लोग कर सकेंगे धमाल

विज्ञापन

इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आए लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। उनकी समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें