इसी तरह मुख्यमंत्री ने सहजनवां में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) एवं जंगल कौड़िया में निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज का कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकाल का भी पालन कराने को कहा। उन्होंने कहा कि अब बरसात खत्म होने को है, ऐसे में अभियान चलाकर सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने रामगढ़ताल के डिसिल्टरिंग की परियोजना बनाने का भी निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर रवि मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी डा. विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जीडीए ने प्रस्तुत किया गोड़धोइया नाला निर्माण का प्रस्ताव
बैठक के दौरान गोड़धोइया नाले पर भी चर्चा हुई। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने नाले की मरम्मत व सुंदरीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिखाया। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रस्ताव को शासन से भी मंजूरी मिल जाएगी। इस नाले के निर्माण के लिए 144 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।