फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मुख्यमंत्री: सीएम योगी बोले- सस्ती लोकप्रियता की विभाजनकारी राजनीति ने रोका था विकास

Mon, 20 Dec 2021 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग बच्चों को स्पेशल टैबलेट व अन्य उपकरण भी वितरित किए। गोरखपुर मंडल के 414 दृष्टिबाधित बच्चों को अनुकूलित टेबलेट प्रदान किया गया। 
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता की विभाजनकारी राजनीति ने आमजन को विकास से वंचित कर रखा था। समाज को जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के खांचों में बांटकर विकास संभव नहीं है। विकास समग्रता में होना चाहिए, क्योंकि विकास का कोई विकल्प नहीं होता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी रविवार देर शाम गोरखपुर वासियों को 955 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समग्र विकास की परिकल्पना के साकार उदाहरण स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित बाबा विश्वनाथ धाम परियोजना का जिक्र किया।

कहा कि आप सबने काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा होगा। प्रधानमंत्री ने शिव की पूजा तो की ही, धाम को बनाने में अपना श्रम समर्पित करने वाले श्रमिकों की भी उपासना की, उनका सम्मान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने प्रयागराज के महाकुंभ में मां गंगा की धारा में डुबकी लगाने के साथ स्वच्छताकर्मियों के पांव पखारे थे। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा प्रेरणादायी कार्य किया है। गोरखपुर खाद कारखाना से किसानों को भरपूर व सस्ती खाद उपलब्ध होगी। बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। एम्स जैसा बेहतरीन चिकित्सा का केंद्र मिल जाने से पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस सदा के लिए समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें