फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने कलाकारों से किया संवाद, बोले- 'फिल्म सिटी से बढ़ेगा सम्मान'

Thu, 10 Feb 2022 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कलाकार व साहित्यकारों को सम्मान मिला है। गोरखपुर का विकास मॉडल, देश-दुनिया में नजीर बना है।
विज्ञापन
कलाकारों व संगठन के लोगों से संवाद करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मुंबई से बड़ी फिल्म सिटी बना रहे हैं, इससे कलाकारों का सम्मान बढ़ेगा। फिल्म उद्योग में प्रदेश की धमक बढ़ी है। नई पहचान मिली है। रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह कहना है शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह बुधवार देर शाम कलाकारों व उनसे जुड़े संगठनों के सदस्यों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से विकास का क्रम जारी रहेगा। इस पर किसी तरह का ब्रेक नहीं लगेगा। गोरखपुर का चुनाव छठवें चरण में तीन मार्च को होगा। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार करना है। लिहाजा, गोरखपुर में प्रचार की कमान आप सबको संभालनी है। प्रत्याशी के तौर पर गोरखपुर में ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। चुनाव के दिन मतदाता घर से बाहर निकलें और निश्चित मतदान करें, यह सुनिश्चित करना है।

प्रदेश में कानून का राज

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कलाकार व साहित्यकारों को सम्मान मिला है। गोरखपुर का विकास मॉडल, देश-दुनिया में नजीर बना है। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां 2017 के पहले कर्मचारियों को वेतन देने तक की व्यवस्था नहीं थी। अब बड़ा बदलाव आया है। चुनौतियों को अवसर में बदला गया है।

प्रेक्षागृह से कलाकारों को सहूलियत

योगी ने कहा कि गोरखपुर में प्रेक्षागृह बन गया है। अब कलाकारों को दिक्कत नहीं आएगी। पहले क्या स्थिति थी, यह आप सबको पता है। वरिष्ठ रंगकर्मी केसी सेन, बरगद के पेड़ के नीचे नाट्य श्रृंखला करते थे। मुक्ताकाशी मंच के प्रस्ताव को तत्काल हरी झंडी दी गई। अब यह बनकर तैयार है। गोरखनाथ मंदिर में भी ओपन थियेटर बन चुका है, जहां विभिन्न प्रकार के आयोजन हो सकते हैं।

 

 
विज्ञापन

कोरोना प्रबंधन को दुनिया ने सराहा

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन को वैश्विक मान्यता मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कोरोना की तीसरी लहर काबू में की गई है। वैक्सीनेशन में उत्तर प्रदेश, देश में पहले स्थान पर है। कोरोना जांच में शीर्ष स्थान मिला है। गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा, यह कोई सोच भी नहीं सकता था। दो वर्षों से निशुल्क राशन मिल रहा है। प्रदेश में पंद्रह करोड़ लोगों को हर माह दो बार मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई है।

फिल्म सिटी से कलाकारों को फायदा : रवि किशन

वर्चुअल संवाद में मौजूद सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नोएडा में फिल्म सिटी का निर्माण करा रहे हैं। यह फिल्म सिटी कलाकारों के जीवन के उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। भोजपुरी, अवधी समेत अन्य भाषाओं में शोध के लिए अब अकादमी खोलने का निर्णय लिया गया है। नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का सबसे विशाल व अच्छा प्रेक्षागृह गोरखपुर के कलाकारों को मिला है।

इनकी रही मौजूदगी

भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रविशंकर खरे, वरिष्ठ संस्कृति कर्मी हरि प्रसाद सिंह, भजन गायक नंदू मिश्रा, रंगकर्मी केसी सेन, मानवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शरद मणि, लोक गायक राकेश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीनारायण पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. मिथिलेश तिवारी, वरिष्ठ शायर डॉ. कलीम कैसर, कवियत्री डॉ. चारूशीला सिंह, संस्कार भारती के हरिप्रसाद सिंह, अमित अंजन, संगीतकार रानू जानसन, केके सिंह, अश्वनी सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक महर्षि, डॉ. मुमताज खान, श्रीनारायण पांडेय, शिवेंद्र पांडेय, अजय शर्मा, त्रिपुरारी मिश्र, डॉ. सौरभ पांडेय, सुनीशा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें