फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में हवा और गरज के साथ झमाझम बरसे बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Wed, 12 Jan 2022 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इसकी वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छाए और फिर गरज के साथ बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से गोरखपुर में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आकाश में काले-काले बादल छा गए और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह मौसम पूरी तरह से साफ थी। दिन निकलने के साथ ही आकाश साफ होता चला गया। सूरज भी काफी तेज चमका। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलता चला गया। बादल छा गए और पूरब की ओर से हवाएं चलने लगी।

शाम होते-होते आकाश में बादल और घने हो गए। बादल गरजने लगे और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। गोरखपुर जिले के दक्षिणी इलाकों में ओले भी पड़े। दरअसल मौसम का यह मिजाज बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से एकाएक बदला। जम्मू कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ छत्तीसगढ़ बनारस होते हुए झारखंड की ओर चला गया। लेकिन, इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन गया। जिसका प्रभाव पश्चिमी विक्षोभ पर पड़ा और यह झारखंड बिहार होता हुआ उत्तर प्रदेश आ पहुंचा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इसकी वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छाए और फिर गरज के साथ बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। गोरखपुर जिले में 25 से 30 प्रतिशत स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि सुबह काफी कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा।

लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

बुधवार शाम को एकाएक बारिश होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। दरअसल जिस समय बारिश शुरू हुई सामान्य तौर पर यह समय लोगों के दफ्तर से घर आने या फिर बाजार से खरीदारी करने का होता है। ऐसे में बारिश होने की वजह से लोगों को छिपने के लिए ठिकाने ढूंढने पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें