मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इसकी वजह से गोरखपुर के ऊपर बादल छाए और फिर गरज के साथ बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। गोरखपुर जिले में 25 से 30 प्रतिशत स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि सुबह काफी कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा।
लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
बुधवार शाम को एकाएक बारिश होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। दरअसल जिस समय बारिश शुरू हुई सामान्य तौर पर यह समय लोगों के दफ्तर से घर आने या फिर बाजार से खरीदारी करने का होता है। ऐसे में बारिश होने की वजह से लोगों को छिपने के लिए ठिकाने ढूंढने पड़े।