फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: कक्षा दो की छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव, स्कूल में मचा हड़कंप

Tue, 14 Sep 2021 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

बच्ची के संपर्क में आए विद्यालय के शिक्षक, छात्रों और परिवारीजनों सहित 45 को कोविड टेस्ट हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में सोमवार को हाटा क्षेत्र की कक्षा दो की एक छात्रा जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्रा के संपर्क में आए 45 लोगों की जांच की गई, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। छात्रा का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम सोमवार को हाटा नगरपालिका के मुजहना प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची। जांच में दौरान छह वर्षीय कक्षा दो की एक छात्रा की एंटीजन जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जांच टीम ने तुरंत छात्रा की संपर्क सूची बनाई और सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई।
विज्ञापन


छात्रा को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने एंटीजन टेस्ट में छात्रा के पॉजिटिव आने की पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें