काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 2021-2022 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षाओं के नए कार्यक्रम की घोषणा बोर्ड की ओर से जल्द की जाएगी। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 19 स्कूलों में पहुंच गया है।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच सीआईएससीई बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को साल में दो बार कराने का फैसला किया है। प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 नवंबर से होने वाली थी, जो बोर्ड के स्थगित करने से नहीं होगी।
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई है। नए परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है।